
राजस्थान में कद्दावर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का गाया एक गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गीत के बोल हैं, ‘जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां…’ सचिन पायलट ने यह गीत एक चैरिटी प्रोग्राम के दौरान गाया। माना जा रहा है कि इस गीत के जरिए सचिन पायलट ने पार्टी के भीतर अपने उन विरोधियों के ऊपर सांकेतिक हमला बोला है जो आस लगाए बैठे थे कि वह कांग्रेस से बगावत करके किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकते हैं या अपनी नई पार्टी बना सकते हैं.
सचिन पायलट ने मंच से क्या कहा?
हाल ही में सचिन पायलट को कांग्रेस की ओर से संगठन के अंदर जिम्मेदारी दी गई है. ऐसे में पार्टी के भीतर उनके विरोधी नेता इस बात की भी कयास लगाने में जुट गए थे कि जल्द ही सचिन पायलट को राजस्थान से दूर कर दिया जाएगा. ऐसे में यह गीत उन लोगों के लिए भी करारा जवाब है जो इस तरह के कयास मन में लगा रहे थे. इस कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि वह अगले 50 साल तक कहीं नहीं जाने वाले हैं.
वायरल हो रहा है यह वीडियो:-बता दें कि सचिन पायलट ने जैसे ही इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर शेयर की यह वायरल होने लगा. सचिन पायलट के प्रशंसक उनके इस गायकी की तारीफ करते दिखाई दिए. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अभी तक करीब 680 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है.