यूक्रेन में फंसी छात्रा का हाथ पकड़कर सिंधिया ने प्लेन में बैठाया, फिर पूछ लिया ये सवाल – देखे विडीओ

रूस-यूक्रेन युद्ध  के दौरान फंसे हजारों भारतीयों को वापस अपने वतन वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा  अभियान चलाया हुआ है। इसके अलावा भारत सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को भी यूक्रेन के पड़ोसी देश भेजा है जो वहां फंसे भारतीयों के लागातार संपर्क में हैं और उनकी मदद कर रहे हैं। इस बीच रोमानिया भेजे गए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बुखारेस्ट एयरपोर्ट पर भारतीय छात्रा सृष्टि को फ्लाइट में बैठाने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में सिंधिया एक घायल छात्रा को हाथ पकड़कर विमान की सीट तक लाते हुए दिख रहे हैं. बता दें ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम किया जा रहा है. इस वीडियो में ज्योतिरादित्य सिंधिया बुखारेस्ट में फंसी सृष्टि नाम की इस छात्रा का हाथ पकड़कर उसे उसकी सीट तक लेकर आते दिख रहे हैं. सृष्टि के पैर में चोट आई है जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी न हो इसके लिए सिंधिया उनकी मदद कर रहे हैं.

वीडियो में सिंधिया सृष्टि से कह रहे हैं कि सुबह की दवाई ली? साथ ही ये हिदायत भी देते हैं कि समय से दवाई लेना. इसके साथ ही वह दोनों छात्राओं को एक दूसरे का ख्याल रखने का निर्देश देते हैं. इसी दौरान सृष्टि सिंधिया से तस्वीर खिंचाने का भी अनुरोध करती दिख रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *