ओवरब्रिज के नीचे फंसा एयर इंडिया का विमान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होता नजर आता है. कब क्या वायरल हो जाए किसी को कुछ खबर नहीं होती है. आज एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली में फुट ओवरब्रिज के नीचे एयर इंडिया का एक विमान  फंसा हुआ है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये वीडियो दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर आईजीआई एयरपोर्ट के पास का बताया जा रहा है.

वीडियो देखें

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये एयर इंडिया का प्लेन ओवरब्रिज के नीचे फंसा हुआ है. ये वीडियो करीब 16 सेकंड का है. एयर इंडिया का विमान  लोहे से बने एक फुटओवर ब्रिज (FOB) के नीचे फंसा हुआ दिखाई दे रहा है. प्लेन का आधा हिस्सा तो FOB को पार कर गया लेकिन आधा हिस्सा उसके नीचे फंस गया. प्लेन के पास से दूसरी गाड़ियां निकलती हुई दिखाई दे रही हैं.

वायरल वीडियो होने पर एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली में उसके प्लेन के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई. कंपनी के मुताबिक यह एक खराब प्लेन था, जिसे उसका उसका नया मालिक एयर इंडिया से खरीदकर अपने ठिकाने पर ले जा रहा था. इस प्लेन की कई फ़ोटोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *