बाल में आग लगी हुई थी और ये महिला काम में व्यस्त थी, वीडियो हुआ वायरल

अक्सर लोग किसी न किसी शख्स को कह ही देते हैं इसे अपने काम के सिवा कुछ औऱ नहीं सूझता. मगर कई बार ऐसे लोग किसी ने किसी मुसीबत में भी फंस जाते हैं. दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी समझ जाएंगे कि आखिर क्यों हमेशा सतर्क रहना चाहिए. एक महिला का ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें काम करते हुए अचानक से महिला के बालों में आग लग जाती है.

वायरल वीडियो देखें

 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला काम कर रही है. तभी अचानक से उसके बालों में आग लग जाती है. वो काम में इतना व्यस्त रहती है कि उसे पता ही नहीं होता है कि उसके बालों में आग लग चुकी है. बाद में महिला को जब पता चलता है कि उसके सिर पर आग लगी हुई है तो वो घबरा जाती है. वो अचानक से अपने बालों को देखती है और आग बुझाने की कोशिश करती है. वायरल वीडियो को देखने के बाद हमें सबक मिलती है कि काम करते हुए अपना ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है.

इस वायरल वीडियो को @suryanandannet नाम के ट्विटर यूज़र ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. इससे पहले ये वीडियो अन्य लोगों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में यूज़र ने लिखा है- महिला आग के साथ खेल रही है.

इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी लिखी हैं. एक यूज़र ने लिखा है- कुछ भी करना मगर आग से कभी मत खेलना. एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया है- ज़िंदगी में इतना व्यस्त रहना भी सही नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *