
अभी तक आप बंदरों को गांव की गलियों, घरों या फिर शहर के मकानों पर उछल-कूद मचाते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी बंदर को हवाईअड्डे के लाउंज में उछल-कूद मचाते देखा है. अगर नहीं देखा तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए।
ये वीडियो इंदिरा गांधी हवाई अड्डा के लाउंज की है जहां आप देख सकेंगे कि बंदर मजे से एक दुकान पर रखे सामानों को निहारते हुए उसे उठा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रही है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में बंदर को आईजीआई एयरपोर्ट पर फूड सैंपल्स का आनंद लेते देखा जा सकता है। इस वीडियो में पहले तो फूड प्लाजा के काउंटर पर बंदर को बैठे देखा जा सकता है।
यहां बंदर फूड सैंपल्स के मजे ले रहा है। बंदर एक डिश से दूसरी के पास जाता है और उसे चख रहा है। इसके बाद बंदर जूस की बॉटल को नीचे गिरा देता है और फिर जूस पीता है। प्लाजा में बैठे लोग शांति से बंदर को निहारते रहते रहते हैं। थोड़ी देर बाद बंदर खुद ब खुद बाहर भी चला जाता है।