
बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद शाहरुख खान और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस मुश्किल घड़ी में उन्हें दिलासा देने सबसे पहले सलमान खान पहुंचे थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो सलमान खान के शो दस का दम का है. वीडियो में शाहरुख सलमान से ऐसी बात बोल देते हैं जिसके बाद सलमान खान भी इमोशनल होकर किंग खान को गले लगा लेते हैं.
किंग खान ने कही बड़ी बात
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान शाहरुख से एक सवाल पूछते हैं. जिसके बाद शाहरुख खान कहते हैं कि ‘सलमान अगर मैं कभी परेशानी में हूं यहां तक की अगर मेरी फैमिली परेशानी में होगी, तो तुम साथ होगे’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. एक यूजर ने बोला ‘ये है सच्ची दोस्ती’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘वाह करण अर्जुन’
फैंस ने किया शाहरुख को सपोर्ट
बता दें कि अपने सुपरस्टार को परेशान देख फैंस शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के आगे जमा हो रहे हैं और शाहरुख और आर्यन को सपोर्ट कर रहे हैं. फैंस के हाथ में एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है जिसपर लिखा है. आपना ख्याल रखें किंग खान.