श्रीलंका में मिली जीत का जश्न टीम इंडिया ने इंग्लैंड में मनाया, विराट कोहली के रिएक्शन ने जीता दिल- देखे Video

कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे मैच को जीतकर शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे सीरीज को जीतने में सफल हो गई है. दूसरे वनडे में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने वाले दीपक चाहर  ने धमाल मचाया और 69 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी. दीपक और भुवनेश्वर कुमार ने 8वें विकेट के लिए नाबाद 87 रन की साझेदारी कर भारत को 3 विकेट से शानदार जीत दिलाकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी. भारत की शानदार जीत का जश्न श्रीलंका में तो मनाया ही गया लेकिन इंग्लैंड में भी विराट एंड कंपनी ने इस शानदार विजय का जश्न मनाया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो शेयर किया गया है।

 

वीडियो में भारत के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री, बुुमराह और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी श्रीलंका में भारत की सीरीज जीत पर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. खासकर विराट कोहली का रिएक्शन दिल जीतने वाला है. कोहली मैच के आखिर में जब भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रहती है भारतीय कप्तान अपनी खुशी छूपा नहीं पाते हैं और मुंह खोलकर ऐसा रिएक्शन देते हैं जैसे उन्हें यकीन ही नहीं हो पाया रहा है कि भारत के पुछल्ले बल्लेबाज ऐसी जीत दर्ज कर सकते हैं

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा , ‘जब डरहम में मौजूद टीम इंडिया ने कोलंबो की टीम इंडिया के लिए चीयर किया। ड्रेसिंग रूम, डाइनिंग रूम से लेकर टीम बस तक इस शानदार मैच का एक भी पल मिस नहीं किया गया।’

दूसरी ओर टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी टीम बस पर भी श्रीलंका में भारत को मिली जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बीसीसीआई द्वारा शेयर किया गया वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स जमकर भारत की शानदार जीत पर बधाई दे रहे हैं. बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ भारत की यह वनडे क्रिकेट में 93वीं जीत है. भारतीय टीम वनडे में एक टीम को सबसे ज्याद मैच हराने वाली टीम बन गई है, ऐसा कर भारत ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

सीरीज का आखिरी वनडे मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज खेलेगी, भारत को श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *