
मंगलवार को रंजीत हनुमान के मंदिर जा रही एक बुजुर्ग महिला को पानी के टैंकर ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त पानी का टैंकर विधानसभा क्रमांक ०५ के एक विधायक प्रत्याशी का था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
इंदौर अभिभाषक संघ के सचिव घनश्याम गुप्ता के अनुसार उनकी नानी गोदावरी देवी निवासी स्कीम नंबर 71 शाम को घर से मंदिर जाने के लिए निकली तभी सामने से आ रहे टैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में घायल गोदावरी देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैंकर एक विधायक प्रत्याशी का था जो कॉलोनी में पानी देने के लिए जा रहा था पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और लापरवाह टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद भी कह रही है। टैंकर विधायक प्रत्याशी अक्षय कांति बम का था।