WhatsApp में आया ये नया कमाल का फीचर

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की तरफ अक्सर नए-नए फीचर्स को लॉन्च किया जाता रहता है। इससे यूजर्स को न सिर्फ चैटिंग में आसानी हो जाती है, बल्कि चैटिंग का अंदाज बदल जाता है। ऐसा ही एक नया WhatsApp फीचर लॉन्च किया गया है, जो कि खास तौर पर iOS यूजर के लिए है। जिसमें आप अलग-अलग चैट विंडोज में अलग-अलग बैकग्राउंड लगा सकते हैं। फिलहाल वॉट्सऐप में मिलने वाले वॉलपेपर ऑप्शन से केवल एक वॉलपेपर सेट किया जा सकता है. यह वॉलपेपर सभी चैट विंडोज के बैकग्राउंड में दिखता है. नए ऑप्शन के साथ यूजर्स हर चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर लगा सकते हैं.

iPhone में कैसे बदलें वॉलपेपर
– आईफोन में वॉट्सऐप ऐप खोलें और Setting में जाएं.
– इसके बाद Chat और फिर Chat Wallpaper ऑप्शन पर क्लिक करें.
– अगर डार्क मोड इनेबल है तो आप ऐप में अवेलेबल डार्क मोड वॉलपेपर चुन पाएंगे या फिर फोन से कोई फोटो चुन सकते हैं. यहां अलग-अलग चैट्स और ग्रुप्स के लिए अलग-अलग वॉलपेपर लगा सकते हैं.
– अगर आप लाइट थीम के लिए वॉलपेपर बदलना चाहते हैं तो डार्क मोड को ऑफ करने के बाद कस्टम वॉलपेपर चुन सकते हैं.

 

वॉट्सऐप में जुड़ेगा फेस अनलॉक फीचर, अभी तक ऐसे होता है एप लॉक-अनलॉक
बता दें कि वॉट्सऐप में बहुत जल्द नया फीचर फेस अनलॉक (Face Unlock) जुड़ने वाला है. अभी तक वॉट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स बायोमीट्रिक का उपयोग कर वॉट्सऐप को लॉक और अनलॉक कर रहे हैं. इसमें फिंगरप्रिट से लॉक और अनलॉक भी किया जा रहा है. दूसरी ओर, iOS के लिए वॉट्सऐप में पहले से ही फेस अनलॉक का ऑप्शन मौजूद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *