
अगर आप व्हाट्सएप बिजनेस एप्प का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। व्हाट्सएप ने यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए ऐलान किया है कि जल्द ही वह अपने बिजनेस एप्प यूजर से सेवा के बदले शुल्क लेगी। आपको बता दें कि व्हाट्सएप बिजनेस एप्प के यूजर्स की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो गई है तो ऐसे में कंपनी ने बिजनेस एप्प यूजर्स के लिए पे टू मैसेज फीचर का ऐलान किया है जिसके तहत बिजनेस एप्प इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से कंपनी पैसे लेगी, हालांकि कितने पैसे लिए जाएंगे इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है।नए अपडेट को लेकर कंपनी ने यूजर्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।
पे टू मैसेज फीचर का एलान:-दरअसल व्हाट्सएप ने बिजनेस एप यूजर के लिए पे टू मैसेज फीचर का एलान किया है जिसके तहत बिजनेस एप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से कंपनी पैसे लेगी, हालांकि कितना पैसा लेगी, इसकी फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। WhatsApp ने इसकी जानकारी गुरुवार को ब्लॉग के जरिए दी है। व्हाट्सएप ने ब्लॉग में कहा है, ‘हम अपने बिजनेस ग्राहकों को दी जाने वाली कुछ सेवाओं के लिए शुल्क लगाने जा जा रहे हैं, ताकि अपने दो अरब से ज्यादा यूजर्स को फ्री में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड टेक्स्ट, वीडियो और वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधा उपलब्ध कराते रहे।’
इन लोगों की बढ़ सकती है मुसीबत:-इस बात को आप भी जानते होंगे कि आपके कई दोस्त और रिश्तेदार व्हाट्सएप बिजनेस एप का इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों का मानना है कि व्हाट्सएप बिजनेस एप इस्तेमाल करने से वे किसी मैसेज का ऑटोमेटिक रिप्लाई कर पाते हैं, जबकि जेनरल एप के साथ यह सुविधा नहीं है। अब जो लोग सिर्फ ऑटोमेटिक रिप्लाई के लिए व्हाट्सएप बिजनेस एप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी नए अपडेट के बाद पैसे देने पड़ सकते हैं। ऐसे में उनके लिए यही बेहतर होगा कि वे बिजनेस एप को डिलीट करके जेनरल एप को इंस्टॉल कर लें।