व्हाट्सएप बदलने जा रहा है अपना लुक जाने कैसा होगा इसका नया एक्सपीरियंस

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप WhatsApp में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp का यूजर इंटरफेस और टॉप एप बार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई डिजाइन के रिलीज होने के बाद टॉप बार व्हाइट कलर (white color) में दिखेगा।

इसके अलावा पूरे एप का इंटरफेस ग्रीन (interface green) होगा। नई डिजाइन की टेस्टिंग एंड्रॉयड (testing android) के बीटा वर्जन 2.23.18.18 पर हो रही है, हालांकि फिलहाल यह सभी बीटा टेस्टर को नजर नहीं आ रहा है। इसकी जानकारी व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने दी है।

नए अपडेट के लिए WhatsApp के बीटा वर्जन को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। नई डिजाइन का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। नई डिजाइन का अपडेट कब जारी होगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

आपको याद दिला दें कि हाल ही में WhatsApp ने एचडी वीडियो और एचडी फोटो सेंड करने का फीचर जारी किया है। अब आप व्हाट्सएप पर एचडी फोटो भेज सकते हैं और 720 पिक्सल यानी एचडी वीडियो भी भेज सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *