जब ATM से 100 की जगह न‍िकलने लगे 500 के नोट, लोगों की लगी लाइने; देखते ही देखते निकाल लिए लाखो रुपए

बरेली वालों की कुछ घण्टे के लिए हो गई बल्ले बल्ले , जब SBI के ATM से निकलने लगे 100 100 की जगह 500 500 के नोट ‼️बरेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहा के State Bank of India के ATM में तकनीकी खराबी के चलते 100 के बजाय 500 के नोट निकलने लगे. इसकी सूचना जैसे ही ग्राहकों को मिली तो ATM से पैसे निकालने वाले लोगों की लंबी लाइनें लग गई. एक दिन में 218 लोगों ने 3.88 लाख रुपए अतिरिक्त निकाल लिए. इस बारे में जानकारी मिलते ही बैंक प्रबंधकों में हड़कंप मच गया. बैंक अधिकारी और कैश लोड करने वाली कंपनी पांच दिन तक रुपयों वापसी की जुगत करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सुभाषनगर थाने में शिकायत दी गई. मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को सुभाषनगर की ATM में 10 लाख रुपये भरे गए. दोपहर तीन बजे मशीन में खामी आने से 100 के बजाय 500 के नोट निकलने लगे. यानी किसी ने 800 रुपये निकालने चाहे तो उसे 100-100 के आठ नोट के स्थान पर 500-500 के आठ नोट मशीन से मिले. इसके बदले खाते से सिर्फ 800 रुपये ही कटे थे. ऐसा होता देखकर कई लोग मशीन की ओर दौड़ पड़े. शाम को एक ग्राहक ने ईमानदारी दिखाई. उसकी सूचना पर कंपनी के प्रबंधकों ने टीम भेजी और कैश निकासी पर रोक लगा दी. कंपनी के प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रति ग्राहक औसतन दो हजार रुपये अतिरिक्त पहुंचे थे. CCTV फुटेज एवं बैंक खाता के ब्योरा के आधार पर इन लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर, सफलता नहीं मिली▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *