
आमिर खान बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकार हैl हालांकि एक बार आमिर खान को सौरव गांगुली के कोलकाता वाले घर पर से उनके बॉडीगार्ड ने बाहर निकाल दिया थाl जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा हैl 2009 में आमिर खान फिल्म ‘3 इडियट’ का प्रचार करने कोलकाता गए थेlउन्होंने तब क्रिकेटर के घर जाने का फैसला किया था. ट्विस्ट यह था कि उन्होंने खुद को गांगुली के फैन के तौर पर दिखाया.
सौरभ गांगुली के फैन के रूप में जब सुपरस्टार ने उनके घर में दाखिल होने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया. दरअसल, आमिर एक फैन के तौर पर क्रिकेटर के साथ फोटो क्लिक करना चाहते थे. एक्टर ने घर में दाखिल होने के लिए काफी मशक्कत की, पर गार्ड ने उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया. बाद में, जब सौरव को पता चला कि आमिर उनसे मिलने आए हैं, तो उन्होंने अभिनेता को उनकी पत्नी किरण राव के साथ अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया. आमिर वीडियो में एक फैन के रूप में गांगुली के घर में प्रवेश करने की कोशिश करते दिखते हैं.
हाल में आमिर और किरण ने अपनी 15 साल पुरानी शादी को खत्म करते हुए तलाक का ऐलान किया था. कपल ने यह भी घोषणा की थी कि वे तलाक के बाद भी अपने बेटे आजाद राव खान का पालन-पोषण मिलकर करेंगे. काम की बात करें, तो आमिर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जहां वे ‘3 इडियट्स’ और ‘तलाश’ की को-एक्टर करीना कपूर खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है. मूल फिल्म में टॉम हैंक्स ने लीड रोल निभाया था.