इंदौर। जब महापौर के सामने सिटी बस से एक व्यक्ति के गुटखा थूंका….देखे VIDEO

इंदौर में एक अजीब वाक्या देखने को मिला, जहां एक युवक ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने ही गुटखा खा कर बस से नीचे थूक दिया. इसके बाद महापौर पहले तो युवक के इस कृत्य को देखकर थोड़ा अचंभित हुए. बाद में उन्होंने तुरंत ही फटकार लगाई और अधिकारियों से उसका जुर्माना बनाने को कहा

पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि कल महापौर अपने निजी वाहन के बजाय आई बस से सफर करने के लिए निकले हुए थे, जहां वह बस की सीट पर बैठकर रास्ते में लोगों से संवाद कर रहे थे और साथ ही लोगों की समस्याएं जान रहे थे.

इसी बीच आगे की सीट पर बैठे एक युवक ने चलती बस से ही सड़क पर थूका. पहले तो महापौर थोड़ा अचंभित हुए, पर बाद में उन्होंने युवक को खरी-खोटी सुनाई. साथ ही उन्होंने युवक का जुर्माना बनाने का आदेश भी दे डाला. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *