इंदौर। गाड़ी खड़ी करने के लिए मना किया तो युवक-युवतियों ने दुकानदार को जमकर पीटा, घटनाक्रम का वीडियो हुआ वायरल – देखें VIDEO

इंदौर में कुछ युवाओं ने एक चाय नाश्ते की दुकान लगाने वाले की दुकानदार की बुधवार अलसुबह पिटाई कर दी। बताया जाता है कि उसने गाड़ी खड़ी करने के लिए मना किया था। इससे नाराज युवकों और उनके साथ आई युवतियों ने दुकानदार को पीट दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो गुरुवार को वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

विजयनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश पुत्र आशाराम राठौर निवासी राजीव आवास विहार ने बताया कि उसकी चाय नाश्ते की दुकान है। बुधवार को सुबह 5 बजे करीब फॉर्च्यूनर कार से चार युवक-युवती उसकी दुकान के सामने पहुंचे। उन्होंने दुकान के आगे गाड़ी खड़ी कर दी। मुकेश ने दुकान के सामने से गाड़ी हटाने को कहा तो इस बात पर आरोपियों ने गुस्सा किया और गालियां देने लगे। फिर आरोपियों ने उसके साथ जमकर सड़क पर मारपीट की। इस दौरान आसपास के लोग आ गए। उन्होंने बचाया आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *