
महाराष्ट्र। संभाजीनगर में एक जिम में एक्सरसाइज करते हुए अचानक से हार्टअटैक आने की वजह से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई मौत की इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कवलजीत सिंग बग्गा है जो सिमरन मोटर के मालिक बताया जा रहा है। वे हमेशा की तरह एक्सरसाइज करने के लिए जिम पहुंचे थे और एक्सरसाइज कर रहे थे। एक्सरसाइज करते समय वे थोड़े असहज हो गए थे और फिर जिम में ही एक तरफ दीवार की तरफ खड़े हो गए थे। उनके साथ एक्सरसाइज कर रहे लोगोिं को पता भी नहीं चला और वे नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।
देखें मौत का लाइव वीडियो