पुतिन की तरह ही काफी चर्चित हैं उनकी कथित गर्लफ्रेंड, ओलंपिक में 2 बार जीत चुकी हैं मेडल, इनके नाम कई और उपलब्धि

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है. ऐसे में दुनिया में आजकल केवल दो शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दूसरे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की. हालांकि, इनमें से पुतिन ही वैश्विक नेता के तौर पर सबसे अधिक चर्चित हैं. ऐसे में उनकी हर बात को लेकर जानने की लोगों में उत्सुकता है. लोग उनकी संपत्ति से लेकर परिवार और  निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं. आज हम आपको बताएंगे पुतिन की पर्सनल लाइफ के बारे में.

कौन है कथित गर्लफ्रेंड:-69 साल के पुतिन की गर्लफ्रेंड को लेकर मीडिया में कई बार चर्चा हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की गर्लफ्रेंड पूर्व जिमनास्ट एलीना कबाएवा (Alina Kabaeva) हैं और इनसे पुतिन के जुड़वा बच्चे भी हैं एलीना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. अब एलीना राजनीति में भी सक्रिय हैं. एलीना 1983 में उज्बेकिस्तान (तब सोवियत संघ का हिस्सा) में पैदा हुईं थीं. एलीना वर्ष 2000 में हुए सिडनी ओलंपिक में कांस्य और 2004 में हुए एथेंस ओलंपिक में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था. एलीना 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल तो 21 बार यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल्स अपने नाम कर चुकी हैं. 2007 से 2014 तक वह सांसद रहीं.

2008 में पहली बार जुड़ा नाम:-एलीना और पुतिन के बीच रिश्ते सबसे पहले 2008 में सामने आए थे. 2013 में पुतिन का पत्नी से तलाक हुआ तो एक बार फिर एलीना और पुतिन के संबंधों की चर्चा होने लगी. 2018 में इनका बेबी बंप सामने आया तो फिर इनके संबंधों की चर्चा होने लगी. अप्रैल 2019 में एलीना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये बच्चे पुतिन के हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *