कोरोना वैक्सीन को लेकर WHO ने दी चेतावनी

कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही दुनिया को वैक्सीन के आने से कुछ उम्मीद जगी है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन को लेकर फिर से चेतावनी जारी की है। डब्लूएचओ ने कहा है कि यह वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं होगी जो कोरोना वायरस को पलक झपकते खत्म कर देगी। हमें यथार्थवादी होने की जरूरत है। दुनिया में इस महामारी का प्रकोप लंबे समय तक बना रहेगा।

डब्लूएचओ के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक कसेई ताकेशी ने कहा कि यह टीका कोई चांदी की गोली नहीं हैं जो निकट भविष्य में महामारी को खत्म कर दे। सुरक्षित और प्रभावी टीकों का विकास एक बात है। लेकिन इनका पर्याप्त मात्रा में उत्पादन और हर किसी तक पहुंच जरूरी है। यह प्रक्रिया क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शुरू हो रही है, लेकिन समान वितरण में समय लगेगा।

कसेई ने कहा कि उच्च जोखिम वाले लोगों को छोड़ दिया जाए तो आम नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मिलने में 12 से 24 महीनों की समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि युवा समूह की कोरोना को नियंत्रित करने वाले उपायों को नहीं अपना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *