
किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सतलुज नदी (Satluj River) में गिरी कार के बाद लापता हुए 45 साल के शख्स का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है. हादसे को बीते तीन दिन से ज्यादा का समय हो गया है और अब युवक के पिता ने बेटे का सुराग देने वाले को एक करोड़ रुपये ईनाम देने की घोषणा की है. हादसा में ड्राइवर की मौत और एक युवक घायल हुआ था. ये सभी एसयूवी गाड़ी (Innova) में सवार होकर घूमने निकले थे.
जानकारी के अनुसार, 45 साल के वेत्री दुराईसेमी अपने एक साथी के साथ घूमने निकले थे. इस दौरान किन्नौर जिले के नेशनल हाईवे 5 पर पांगी नाला के करीब इनकी ईनोवा गाड़ी सतलुज नदी में गिर गई. चार फरवरी की यह घटना है. इस दौरान वेत्री के दोस्त को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया था, जिसे शिमला में अस्पताल में भर्ती किया है. लेकिन ड्राइवर और वेत्री लापता थे. अगले दिन चालक का तो शव बरामद कर लिया गया था. लेकिन वेत्री का कुछ पता नहीं चला है. वेत्री के पिता चेन्नई के पूर्व मेयर रहे हैं. वह जयललिता की पार्टी से संबंध रखते हैं.
डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार ने बताया कि लापता युवक के परिवार का मैसेज आया है. पिता ने मैसेज में कहा कि युवक की खोज करने वाले को एक करोड़ रुपये ईनाम दिया जाएगा. युवक के पिता और पूर्व मेयर सैदई दुरासैमी बेटे की तलाश में मंगलवार शाम तक किन्नौर पहुँच रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है और तलाशी के लिए पुलिस, होमगार्ड, एनडीआरएफ की टीम लगीं हुई हें और साथ से नेवी से भी मदद मांगी गई है.
कौन हैं सदैयी दुरासैमी
सदैयी दुरासैमी तमिलनाड़ू के चेन्नई के मेयर रह चुके हैं. वह जयललिता की पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ा मुनैत्रा कजगम (AIADMK) के नेता हैं. वह 2011 से 24 अक्तूबर 2016 तक चेन्नई के 48वें मेयर रहे हैं. सदैयी दुरासैमी चैनई में एएएस अफसर की कचिंग एकेडमी भी चलाते हैं.