
नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है। इस साल शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक हैं। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखे जाते हैं। नवरात्रि में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर व्रत में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का ही इस्तेमाल किया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे व्रत में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। सेंधा नमक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी होता है।
व्रत में क्यों किया जाता है सेंधा नमक का इस्तेमाल
साधारण नमक का इस्तेमाल व्रत में नहीं किया जाता है। साधारण नमक को सी- सॅाल्ट कहा जाता है। साधारण नमक समुद्री नमक होता है और वास्तविक रूप देने के लिए कई तरह के कैमिकल टेस्ट से गुजरता है, जिस वजह से इस नमक को शुद्ध नहीं कहा जा सकता है। सेंधा नमक, नमक का शुद्धतम रूप होता है जिस वजह से व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
सेंधा नमक
सेंधा नमक को पहाड़ी नमक या रॅाक साल्ट भी कहा जाता है। सेंधा नमक कम खारा होता है और आयोडिन मुक्त भी होता है। सेंधा नमक को पूर्ण रूप से शुद्ध माना जाता है। सेंधा नमक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है
सेंधा नमक का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेंधा नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को डाइट में सेंधा नमक को शामिल करना चाहिए।
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक
सेंधा नमक में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम सहित कई अन्य खनिज काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। आप रोजाना सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं।
पाचन तंत्र मजबूत होता है
सेंधा नमक का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए।