
सीबीएसई परीक्षा तिथियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सीबीएसई डेटशीट जारी करने की तिथि का ऐलान करते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2020 को शाम 6 बजे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएंगी। शिक्षा मंत्री निशंक ने इस संबंध में शनिवार को ट्वीट कर बताया।
आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 22 दिसंबर को कहा था कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी तक नहीं होंगी और फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जायेंगी, इस पर विचार विमर्श कर जल्द जानकारी दी जायेगी .
आमतौर पर बोर्ड परीक्षा के तहत ‘प्रैक्टिकल’ परीक्षा जनवरी में ली जाती रही है और ‘थ्योरी’ परीक्षा प्रत्येक वर्ष फरवरी में शुरू होकर मार्च में समाप्त होती है .बोर्ड परीक्षा के आयोजन के बारे में डिजिटल माध्यम से शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए निशंक ने कहा कि जनवरी- फरवरी माह तक बोर्ड परीक्षा कराना संभव नहीं होगा. फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जा सकती हैं, इस पर विभिन्न पक्षकार विचार विशर्म करेंगे और आगे सूचना दी जाएगी.
मंत्री ने यह भी कहा था कि जो छात्र प्रयोगशाला कार्य के लिए महामारी के बीच स्कूलों में उपस्थित नहीं हो सकते हैं, उनके लिए विकल्प मिलेंगे. सीबीएसई ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि 2021 में बोर्ड परीक्षा लिखित मोड में आयोजित की जाएगी और ऑनलाइन नहीं.
COVID-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए मार्च में देश भर के स्कूलों को बंद कर दिया गया था. वही 15 अक्टूबर से कुछ राज्यों में आंशिक रूप से फिर से खोल दिए गए थे. हालांकि, कुछ राज्यों ने संक्रमणों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर उन्हें बंद रखने का फैसला किया है.
महामारी के कारण मार्च में बोर्ड परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी. उन्हें बाद में रद्द कर दिया गया था और परिणाम एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर घोषित किया गया था.