केदारनाथ धाम के सामने ही लड़की ने कर डाला प्रपोज, भड़के लोग ,देखे वायरल VIDEO

लगातार चर्चाओं में रहे केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें मंदिर परिसर में खड़ी एक महिला अपने पुरूषमित्र से प्यार का इजहार करती दिख रही है। वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है जिसमें महिला और उसके पुरूषमित्र दोनों ने पीले कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं और महिला बड़े नाटकीय अंदाज में घुटनों के बल बैठकर अपने पुरूषमित्र से प्यार का इजहार करती है और उसे अगूंठी पहना देती है। उसके बाद दोनों गले मिलते दिखाई देते हैं।

वीडियो में दिख रही महिला व्लॉगर विशाखा बताई जा रही है। पहले तो वह बिना विवाहित तीर्थ स्थल पर जाती है और दोनो एंजॉय करते है फिर प्रपोज वाली नौटंकी करते है। ये सब करने के लिए और भी जगहें है। सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग जहां प्यार के इजहार को बहुत सुंदर बता रहे हैं, तो वहीं अन्य लोग धार्मिक स्थानों पर ऐसे कृत्यों को गलत ठहरा रहे हैं।

अभी कुछ साल पहले सभी ने केदारनाथ में महाप्रलय देखी थी। जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। वहां के लोगों का कहना है कि लोग यहां अपनी महिला मित्रों के साथ घूमने के लिए आते है, गलत आचरण करते है, जिससे शिव रुष्ट होकर दंड देते है। केदारनाथ पवित्र भोलेनाथ के धामों में से एक है। जहां हमें बड़े ही विचार और भक्ति भाव की श्रद्धा से जाना चाहिए।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि धार्मिक स्थल की एक गरिमा, मान्यताएं और परंपराएं होती हैं और श्रद्धालुओं को उसके अनुरूप ही आचरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति का काम मंदिर का प्रबंधन और उसके अंदर की व्यवस्थाएं देखने तक ही सीमित है और वीडियो मंदिर के बाहर का है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस वीडियो के बारे में कानूनी राय लेंगे। हाल में केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था जिसमें एक महिला पुजारियों की मौजूदगी में नोट उड़ाते दिखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *