Bengaluru Bus Fight Video: बेंगलुरु में बस ड्राइवर के महिला पर हाथ उठाने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस लड़ाई की शुरुआत बहस के बाद महिला ही करती है, जिसके चलते ड्राइवर भी पलटकर उसपर हाथ छोड़ देता है। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस का भी जवाब आया है
आज के माहौल में लोगों में आक्रामकता इतनी बढ़ गई है कि वह हाथ उठाने में जरा भी गुरेज नहीं करते। इंटरनेट पर बेंगलुरु की BMTC (बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम) बस का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ड्राइवर और महिला पैसेंजर्स के बीच जबरदस्त आक्रामकता देखने को मिल रही है। क्लिप में जहां एक तरफ जहां महिला बहस करती नजर आती है।

बेंगलुरु में बस ड्राइवर और महिला में लड़ाई (X)
वहीं दूसरी ओर जैसे ही वह ड्राइवर पर हाथ छोड़ती है, तो वह भी बिना देरी किए उसपर हाथ छोड़ देता है। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। इस पूरी घटना को बस के बाहर मौजूद एक शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसका वीडियो वायरल होते ही बेंगलुरु पुलिस ने भी मामले पर जवाब दिया है। बेंगलुरु के बस ट्रांसपोर्ट में ऐसी घटनाएं पहले भी देखने को मिल चुकी हैं।
बस ड्राइवर ने पलटकर मारा थप्पड़

बस के बाहर से रिकॉर्ड की गई इस वीडियो में गाड़ी नंबर KA51AK4270 लिखा नजर आता है। वह बस के अंदर संग्राम छिड़ होता है। ड्राइवर की सीट के पास कंडक्टर खड़ा होता है। जिसके पीछे 2 से 3 महिलाएं उससे बेहद ही गुस्से में बहस करती नजर आती है। वीडियो के शुरुआती कुछ सेकंड में यह बहस सिर्फ बहस होती है। लेकिन देखते ही देखते यह लड़ाई का रूप ले लेती है।
जिसमें सबसे पहला थप्पड़ बस ड्राइवर को एक महिला पीछे से मारती है। इसके जवाब में ड्राइवर भी उसपर जितनी बार हाथ उठता है, उसका जवाब देता है। लेकिन ड्यूटी के दौरान, उसका ऐसा व्यवहार देख इंटरनेट यूजर्स भी काफी नाखुश होते हैं।
जमकर चले थप्पड़…
हमने शिकायत आगे बढ़ा दी…
Caught on Camera: BMTC Bus Driver and Woman Passenger in Slap Spat on Tumakuru Road
A seemingly routine BMTC bus ride on Tumakuru Road near Peenya turned dramatic when a verbal disagreement between a woman passenger and the driver escalated into a physical confrontation, with… pic.twitter.com/pGkqZNB1y5
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) September 10, 2025
बेंगलुरु पुलिस तक जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- हमने आपकी शिकायत आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को भेज दी है।