रतन टाटा की कार ‘नंबर प्लेट’ लगाकर घूम रही थी महिला, पकड़े जाने पर सामने आई ये बड़ी सच्चाई

मुंबई के एक दिलचस्प मामला सामने आया है। मुंबई में एक महिला रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर अपनी कार चला रही है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक तोड़ने पर देश के बड़े उद्योगपति रतन टाटा के यहां चालान पहुंचा दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अपनी कार पर रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, महिला का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी कार पर लगी नंबर प्लेट रतन टाटा की गाड़ी का ही नंबर है।

महिला ने पुलिस को बताया कि किसी ज्योतिष ने उन्हें अपनी कार के लिए विशेष नंबर प्लेट के इस्तेमाल की सलाह दी थी, इसलिए महिला उस नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस ने बताया कि यह मामला रात का था और आरोपी महिला थी, इसलिए महिला को तुरंत थाने नहीं बुलाया गया।

महिला को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया और महिला की गिरफ्तारी की काफी उम्मीदें हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 465 का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रतन टाटा पर ट्रैफिक उल्लंघन का जुर्माना लगाया गया था लेकिन उन्होंने कोई ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ा था।

टाटा समूह के अधिकारियों ने बताया कि रतन टाटा की ओर से ऐसा कोई नियम नहीं तोड़ा गया है, जिसके बाद इस मामले के बारे में पता चला। पुलिस ने माटुंगा पुलिस स्टेशन में कार को जब्त कर लिया है और महिला और उसकी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने ज्योतिषीय अंक का लाभ लेने के लिए मूल नंबर प्लेट में फेरबदल कर अपनी कार पर नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था। रतन टाटा के स्वामित्व वाली कार को भेजे गए सभी ई चालान अब आरोपी का ट्रांसफर कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *