
सांप या अजगर का नाम सुनते ही कई लोग बुरी तरह से डर जाते हैं. अब सोचिए कि ऐसे में अगर किसी का पाला सच में सांप से पड़ जाए तो क्या होगा. जाहिर सी बात है कि किसी के भी होश उड़ जाएंगे. ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड से हाल ही में सामने आया है जहां एक महिला के साथ यह घटना घट गई. दरअसल महिला बाथरूम का दरवाजा खोलकर अंदर गई और उसने जैसे ही टॉयलेट सीट की ओर कदम बढ़ाए, उसने देखा कि सीट पर एक अजगर बैठा हुआ है. अजगर को देखते ही महिला डर के मारे बुरी तरह से चीख पड़ी.
दरअसल, यह घटना इंग्लैंड के मिडलैंड की है। यहां स्थित स्टूरब्रिज शहर में एक महिला उस समय घबरा गई जब वह अपने बाथरूम में गई। ‘द सन’ की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, महिला टॉयलेट सीट पर बैठने ही वाली थी कि उसने देखा कि एक अजगर उस पर बैठा हुआ है और उसका मुंह बाहर की तरफ निकला हुआ है।
महिला ने जैसे ही उसे देखा वह डर के मारे पीछे हट गई और चिल्लाने लगी। उसने बाहर निकलकर तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने मदद के लिए अपने दोस्त को बुलाया। जैसे ही उसने अपने दोस्त को बताया कि वहां अजगर बैठा हुआ है, वह भी डर गया और उसे यकीन नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने अन्य लोगों को भी बुलाया और उसे बाहर निकालने का काम शुरू हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला का नाम लौरा है। महिला ने तुरंत रेस्क्यू विभाग को फोन करके इसकी सूचना दे दी। यह बिलकुल सुबह-सुबह की बात थी जब यह घटना हुई है। महिला ने बताया कि वह शौचालय जाने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे उठी थी इसके थोड़ी ही देर में वह बाथरूम के अंदर गई तो उसने इस अजगर को वहां पाया।
महिला ने यह भी कहा कि जैसे मैंने उसे वहां देखा अगले ही क्षण मैंने शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया और सोचा, क्या मैंने वास्तव में इसे देखा है। जब दोबारा दरवाजे से झांका तो यह अजगर वहीं बैठा हुआ था। फिलहाल अजगर को वहां से निकाल लिया गया है।