फ्लाइट में सफर के दौरान महिला हुई कोविड पॉजिटिव, बाथरूम में 5 घंटे होना पड़ा आइसोलेट

कोविड संक्रमण कई देशों में सिर उठा रहा है। कुछ देशों में तो इसके रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर सब हैरान रह गए। फ्लाइट से सफर कर रही अमेरिका की एक महिला ने खुद को घंटों तक बाथरूम में बंद कर लिया। दरअसल, फ्लाइट से सफर के दौरान महिला की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई थी जिसके बाद महिला ने पांच घंटों तक खुद को बाथरूम में आइसोलेट कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, ये महिला शिकागो से आइसलैंड जा रही थी।

डब्ल्यूएबीसी-टीवी ने बताया कि मिशिगन की एक टीचर मारिसा फोटियो ने कहा कि 19 दिसंबर को यात्रा के दौरान उनके गले में दर्द होने लगा था. इसलिए वह तेजी से कोविड टेस्ट करने के लिए बाथरूम गईं. टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

फोटियो ने CNN News को बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट पर 2 पीसीआर टेस्ट और 5 रैपिड टेस्ट कराए थे. सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन फ्लाइट में करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें गले में खराश की शिकायत हुई. फिर से रैपिड टेस्ट कराना पड़ा और रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

फोटियो कहती हैं, ‘फ्लाइट में बोर्डिंग के बाद ही मुझे कुछ दिक्कत आ रही थी. मेरे दिमाग में कई चीजें चल रही थी. फिर मैंने खुद को हिम्मत देते हुए कहा कि मैं तो बस एक और बार टेस्ट कराने जा रही हूं. सब ठीक ही होगा. मगर रिपोर्ट देखकर मेरे होश उड़ गए. मैं कोरोना संक्रमित थी.’

रिपोर्ट को मुताबिक, फोटियो ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है. बूस्टर शॉट भी लगा लिया है. वह हर हफ्ते अपना कोविड टेस्ट कराती हैं, क्योंकि वह अशिक्षित आबादी के साथ काम करती हैं. फिलहाल फोटियो सफर के बाद अपने घर पर कुछ दिन के लिए आइसोलेट हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *