2023 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर आईसीसी ने दिया यह बड़ा अपडेट

भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। टूर्नामेंट की शुरुआत कथित रूप से 5 अक्टूबर से होने की बात कही जा रही है। लेकिन अभी ऑफिशियल शेड्यूल का ऐलान होना बाकी है। इसी बीच शनिवार 24 जून को आईसीसी की तरफ से बड़ी जानकारी शेयर की गई है। दरअसल अब साफ हो गया है कि कब वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होगा। आईसीसी ने ऑफिशियल मीडिया इनवाइट जारी किया है जिसमें तारीख, समय की जानकारी देते हुए मीडिया को अनाउंसमेंट समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

हालांकि, आईसीसी ने यह मीडिया इनवाइट अपनी वेबसाइट या फिर ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर नहीं जारी किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह मीडिया इनवाइट काफी वायरल हो रहा है। इसमें बकायदा आईसीसी का जिक्र है साथ ही समारोह की तारीख, समय और वेन्यू भी लिखे हैं। इस इनवाइट के मुताबिक 27 जून दिन मंगलवार को सुबह 11.30 बजे मुंबई में एक समारोह के जरिए वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल को जारी किया जाएगा। इसका आयोजन मुंबई के लोअर परेल स्थित एस्टर बालरूम, सेंट रेजिस में होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *