
दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) ने कंटेंट को लेकर गलती मानी है और भारत के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है. दरअसल, X प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया था, जिसके बाद X प्लेटफॉर्म ने उनपर एक्शन लिया और उनको ब्लॉक किया है.
X ने 3,500 पोस्ट ब्लॉक किए हैं और 600 अकाउंट डिलीट कर दिए हैं. सूत्रों के अनुसार अपने प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को अनुमति नहीं देगा और सरकारी दिशा-नि पर काम करेगा.
यह एक्शन उस घटना के एक हफ्ते बाद हुई है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने X प्लेटफॉर्म पर मौजूद आपत्तिजनक कंटेंट को मार्क किया था. बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से X प्लेटफॉर्र् हो रहे अश्लील कंटेंट को विवाद चल रहा है. कई अकाउंट Grok AI की मदद से अश्लील कंटेंट जनरेट कर रहे हैं, जिसको लेकर कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की.