अभिनेत्री यशिका आनंद कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, दोस्त ने मौके पर दम तोड़ा

हाल ही में तमिल फिल्म अभिनेत्री यशिका आनंद  एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं। उनके एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में भर्ती
देर रात एक बजे ईस्ट कोस्ट रोड (महाबलीपुरम) पर यशिका की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह अपने दोस्त वल्लिचेटी भवानी  के साथ यात्रा कर रही थीं, जिसने तुरंत दम तोड़ दिया। यशिका की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार
यशिका के अलावा कार में उनके दो और दोस्त थे। आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक एक की मौत हो गई थी। पुलिस ने भवानी के शव को चेंगलपेट अस्पताल में ऑटोप्सी के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने का मामला है। हालांकि अभी डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कौन हैं यशिका आनंद?
यशिका तमिलनाडु की जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं की हैं। इनमें ‘कवलई वेंदम’, ‘नोटा’ और ‘ध्रुवांगल पथीनारू’ मुख्य हैं।
यशिका ने ‘बिग बॉस’ तमिल सीजन 2 में हिस्सा लिया था। इसे कमल हासन ने होस्ट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *