इंदौर। सरकारी बैंककर्मी के खिलाफ धमकी, गोली चलाने का वीडियो वायरल-देखे VIDEO

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक सरकारी बैंक में नौकरी करने वाले व्यक्ति को उसकी सरकारी नौकरी खा जाने की धमकी दे रहा था। फरियादी द्वारा शिकायत करने के बाद वायरल वीडियो एवं गोली चलाने वाले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी भूपेंद्र सिंह गुर्जर की शिकायत पर इलाके के रहने वाले विजय कुमार पटेल पिता रूप सिंह पटेल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आरोपी खुद को बताता है पुलिसवाला

फरियादी ने पुलिस को बयान दिए की वह एक सरकारी बैंक में नौकरी करता है। गोली चलाने वाला व्यक्ति विजय कुमार पटेल आए दिन इलाके में अपने अवैध बंदूक से हर्ष फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल बनाता है। वहीं अपनी गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगाकर वह अपने आप को पुलिस का व्यक्ति बताता है। आए दिन वह इलाके के लोगों से विवाद भी करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *