
वाराणसी के लंका थाने में न्यूज़ चैनल की आड़ में फर्जी यूट्यूबर पकड़े गए
जानकारी के मुताबिक 9 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़े राष्ट्रीय चैनल से मिलते जुलते नाम बता कर यू ट्यूबर करते हैं ब्लैक मेलिंग, हर जगह वगैर स्वीकृति आईडी का किया जाता है उपयोग। देर रात विश्व सुन्दरी पुल के पास से गिरफ्तार करने की सूचना। यह सभी रात में निकलते थे यह सूचना पुलिस को मिली थी जो पकड़े गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी फर्जी चैनल के पत्रकार इनोवा कार में बैठे थे। इनके पास एक वाकीटाकी भी बरामद हुई है। यह चौकी और पुलिस बूथ पर जाकर फैंटम में चल रहे पुलिस कर्मियों का लोकेशन पूछते थे। पुलिस के अनुसार यह लोग गौ तस्करों से मिलकर पुलिस का लोकेशन जानकर गाड़ी पास कराते थे। लंका पुलिस इनसे कर रही है पूछताछ।
