OMG: अब Zomato डिलीवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट में कुत्ते ने काटा, पैंट से निकल रहा था खून – देखे रोंगटे खड़े कर देने वाला विडीओ

सोशल मीडिया पर आज कल कुत्तों के काटने के वीडियो काफी वायरल हो रहे है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो मुंबई का बताया जा रहा है. वीडियो में आप देख सकते है कि लिफ्ट के पास पालतू कुत्ते ने फूड डिलीवरी कंपनी Zomato में काम करने वाले युवक पर हमला बोल दिया. कुत्ते ने डिलीवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया है.जिसके बाद युवक के पैंट से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जोमैटो डिलीवरी बॉय लिफ्ट में खड़ा है। इसी बीच लिफ्ट रुकती है और वह बाहर निकलने को होता है। तभी लिफ्ट के दरवाजे के पास एक कुत्ता नजर आता है। कुत्ते के गले में जो पट्टा लगा हुआ है, उसे किसी ने पकड़ा हुआ था। हालांकि, कैमरे में उस शख्स का चेहरा नजर नहीं आता है। इसके बाद अचानक कुत्ता डिलीवरी बॉय पर टूट पड़ता है। वह सीधा उसके प्राइवेट पार्ट पर काट लेता है। देखें शॉकिंग वीडियो-

कुत्ते ने अचानक किया हमला
वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इसके बाद देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय अपने पैंट में लगे खून को दिखाता नजर आता है और वह फूट-फूटकर रोता भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में भी देखा जा सकता है कि जब कुत्ता डिलीवरी बॉय को काट लेता है तो कुत्ते का मालिक किसी तरह का संवेदना नहीं दिखाता है और वहां से सीधा रफूचक्कर हो जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों को गुस्सा कुत्ता पालने वालों पर फूट रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसे लोगों पर शख्स से शख्स कार्रवाई की जानी चाहिए, जो कुत्ता तो पाल लेते हैं लेकिन उन्हें कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। पिछले दिनों नोएडा के सेक्टर-75 की एक सोसायटी में पालतू कुत्ते ने एक युवक पर लिफ्ट के भीतर अचानक हमला बोल दिया था। कुत्ता इतनी तेजी से उस पर टूट पड़ा था कि वह कुछ समझ नहीं पाया था और एकदम से लिफ्ट के कोने में जा गिरा था। इसके अलावा गाजियाबाद में एक बच्चे को लिफ्ट के भीतर कुत्ते ने काट लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *