SIR में 13.37 करोड़ नाम कटे, घर-घर दस्तावेज लेंगे BLO; कोहली का 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप, यूपी में BJP विधायक की कार 200 मीटर फिसली

SIR में जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उनके दावे और आपत्तियों की समय सीमा बढ़ाई गई है। नाम मैप नहीं होने या रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण जिन्हें नोटिस भेजा गया है, BLO उनके घर जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करेंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। बाद में रीजनल इलेक्टोरल अफसर इन पर फैसला लेगा।

शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की दिल्ली में बैठक हुई। इसमें यह भी फैसला लिया गया कि नाइट शेल्टर में रहने वाले लोगों, मजदूरों, गरीबों और बेघर लोगों के लिए पर्याप्त हेल्प डेस्क या स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे।

यह बैठक तब हुई जब ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों के बीच चुनाव आयोग के फैसलों पर मतभेद का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी ने आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

SIR में 13.37 करोड़ नाम

SIR के दौरान अब तक 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 13.37 करोड़ नाम कम हुए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक देश में कुल 96.88 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, यानी करीब 14.1% वोटर्स के नाम SIR में काटे गए।

विराट कोहली ने कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा- मैं मैदान पर अपना 100% देना चाहता हूं। लक्ष्य बिल्कुल साफ है- वर्ल्ड कप जीतना।विराट कोहली अब तक 4 वनडे वर्ल्ड कप (2011, 2015, 2019 और 2023) खेल चुके हैं। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका,

जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।37 साल के कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 2024 में टी-20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *