“शाही रणनीति” का पहला कदम… कौशल किशोर चतुर्वेदी

शाही रणनीति” का पहला कदम मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मुकाबले में भाजपा ने 17 अगस्त…

आज का पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉 🌄सुप्रभातम🌄 🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 🌻शूक्रवार, १८ अगस्त २०२३🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:०३ सूर्यास्त: 🌅…

दिल्ली में MP BJP की बड़ी बैठक, अमित शाह ने शिवराज और तोमर को बुलाया, बड़े फैसले का इंतजार!

भाजपा (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक (Central Election Committee meeting) आज दिल्ली (Dilli) में…

विधानसभा चुनाव 2023; बीजेपी की कमजोर सीटों पर जीत की रणनीति

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे 2024…

KBC के पहले ही एपिसोड में अमिताभ बच्चन को 18 साल की धिमाही त्रिवेदी ने लगाई डांट, दी ये सलाह

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन को उनके शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में वापसी के साथ ही चेतावनी मिल गई. स्वतंत्रता दिवस के दिन KBC का सीजन 15 का पहला एपिसोड आया जिसमें धिमाही त्रिवेदी नाम की एक 18 साल की लड़की ने अमिताभ बच्चन को देर रात तक सोशल मीडिया के इस्तेमाल न करने के बारे में सलाह के बारे में सलाह दी और कहा कि अगर वो ऐसा करेंगे तो उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाएंगे.

हॉट सीट पर बैठे अमिताभ बच्चन से धिमाही ने कहा कि वो सिर्फ आधा घंटे के लिए ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं. बात-चीत में धिमाही ने बिग बी को कहा कि आप आधी रात के बाद भी ऑनलाइन रहते हैं. आप फिल्मों की शूटिंग करते हैं और अब केबीसी के लिए भी कर रहे हैं. फिर आप सोशल मीडिया कैसे मैनेज करते हैं? इसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने धिमाही से पूछा कि क्या वो उनका सोशल मीडिया पेज देखती हैं, तो केबीसी कंटेस्टेंट ने कहा, मैंने यह भी देखा है कि आप रात 2 बजे भी पोस्ट शेयर करते हैं. इसके जवाब में अमिताभ ने उनसे पूछा, ‘क्या मैं कुछ गलत कर रहा हूं?

धिमाही ने कहा कि ‘नहीं सर, लेकिन देर रात तक मोबाइल देखने से डार्क सर्कल हो सकते हैं और आपको तो एकदम हैंडसम दिखना है तो आराम से सो जाया करिए.’ इसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो कैसे भी अपने फैंस के लिए समय निकाल लेते हैं अगर ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें बुरा लगता है.

इससे पहले सोनी टीवी पर केबीसी का एक प्रोमो शेयर किया गया था, जिसमें धीमही अमिताभ बच्चन से कहती हैं कि अगर आपकी उम्र को उलटा कर दिया जाए तो मेरी उम्र होगी. आपको बता दें अमिताभ बच्चन इस साल 81 साल के हो जाएंगे. केबीसी सीजन 15 को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.

 

 

रवि शास्त्री ने एशिया कप के लिए चुनी भारतीय टीम, इन दो विकेटकीपर को रखा बाहर

एशिया कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. टूर्नामेंट शुरू होने में अब मुश्किल से…

चीन के लोग बच्‍चे पैदा करने से क्‍यों डर रहे, सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, सरकार की उड़ी नींद!

एक वक्‍त पर दुनिया भर में सर्वाधिक जनसंख्‍या के लिए पहचाने जाने वाले चीन को इस…

तीर्थ यात्रियों से भरी बस में लगी अचानक आग, लोगों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

मध्यप्रदेश के रीवा में फिर बस हादसा हो गया। बैजनाथ धाम  से लौट रहे दर्शनार्थियों की बस (tourist bus) में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। भीतर बैठे दर्शनार्थियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग  पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में हुआ है। बस नेपाल से रीवा  जा रही थी।

बताया जा रहा है कि इलाके के कुछ लोग बैजनाथधाम दर्शन गए थे। लौटते समय उनकी बस में अचानक आग लग गई। बस की रफ्तार से आग तेजी से फैल गई। पूरी बस लपटों से घिर गई। अंदर बैठे लोगों को कुछ समझ नहीं आया। आग देखकर भगदड़ की स्थिति मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। पुलिस को सूचना दी गई है। आग लगने का कारण तेल की पाइप फटना बताया जा रहा है।

 

जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण एक बस बुक कर नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। बुधवार को विंध्याचल में दर्शन-पूजन के बाद रीवा लौट रहे थे। दोपहर में ड्रमंडगंज घाटी चढ़ते समय बस के डीजल टैंक का पाइप फट जाने से अचानक बस में आग लग गई।

धुआं और आग देखते ही बस सवार लोगों में दर्शनार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को रोक दिया। तीर्थयात्री जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों का शीशा तोड़कर एक दूसरे को बाहर निकालने लगे। कई यात्रियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर कूद कर जान बचाई। कुल 10 से 12 लोगों को हल्की चोटें आईं। सभी को वाहन से घर भिजवाया जा रहा है।

माता विंध्यवासिनी देवी सुबह के दर्शन

माता विंध्यवासिनी देवी सुबह के दर्शन

होमवर्क से परेशान बच्चा अपनी ही मां की शिकायत करने पहुंचा पुलिस स्टेशन! बोला- ‘अनाथालय में डाल दो मुझे’

डेस्क: कहा जाता है कि बच्चों का दिल बहुत साफ होता है और वो किसी भी बात को दिल से लगाकर नहीं रखते. अब तक अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं कि बच्चे तो बच्चे होते हैं, तो चीन में हुई एक घटना आपकी सोच बदल देगी. यहां पर एक 10 साल के बच्चे ने अपनी मां की शिकायत जाकर पुलिस स्टेशन में कर दी और उनके रिक्वेस्ट की है कि वे उसे अनाथालय में डाल दें.

ये अजीबोगरीब घटना चीन के चोंगक्विंग नाम की जगह पर घटी. यहां के हुइक्सिंग पुलिस स्टेशन में एक बच्चा धड़धड़ाता हुआ पहुंचा और वो 2 पुलिसकर्मियों के पास जाकर अपनी बात बताने लगा. लड़के ने उनसे कहा कि वो अपने घर में और नहीं रहना चाहता है और घर से भागकर यहां आया है. उसने आग्रह किया है कि उसे अनाथाश्रम में डाल दिया जाए लेकिन उसे घर वापस नहीं जाना.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे की उम्र 10 साल है और उसे अपने घर में मां से होमवर्क नहीं करने के लिए डांट पड़ी थी. उसने पुलिसवालों से रिक्वेस्ट की है कि वे उसे अनाथालय में डाल दें. हालांकि काफी देर तक उसे कंविंस करने के बाद पुलिस ने उससे माता-पिता का नंबर ले लिया. जब उन्हें कॉल किया गया तो उसकी मां ने होमवर्क पर हुई बहस के बारे में बताया. हालांकि वो ये जानकर हैरान थी कि होमवर्क पूरा करने की बात पर बच्चा घर छोड़कर अनाथालय जाने के लिए तैयार हो जाएगा.

बच्चे ने बताया कि मां उसे रोज़ाना उसे होमवर्क के लिए डांटती है. वो रोज़ मुझे पढ़ने के लिए कहती है इसलिए मैं अनाथालय जाना चाहता हूं. पुलिस ने बच्चे को समझाने के बाद पिता को बुलाया कि उसे वे घर ले जाएं. उन्होंने बताया कि ये बेहतर ऑप्शन है. इस घटना का वीडियो देखने के बाद लोग दंग रह गए और उन्होंने कहा कि ये माता-पिता की नहीं बल्कि आलसी जेनरेशन की दिक्कत है, जो मेहनत नहीं करना चाहते. इसके अलावा पुलिस की तारीफ भी की गई है कि उन्होंने किस तरह समस्या का समाधान किया.