अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 8-9 अगस्त को ओंकारेश्वर में,

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 8-9 अगस्त को ओंकारेश्वर में, संगठन विस्तार से लेकर गौ संरक्षण तक अहम विषयों पर होगा मंथन
इंदौर/ओंकारेश्वर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजी.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 8 एवं 9 अगस्त 2026 को ओंकारेश्वर स्थित नर्मदा प्लेस गार्डन, सनावद मार्ग पर आयोजित की जाएगी। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोपालदत्त शर्मा की अध्यक्षता में होगी, जिसमें देशभर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य शामिल होंगे।

महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) आचार्य विष्णु कौशिक एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को सुबह 8 बजे से पंजीयन एवं जलपान का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसके बाद विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में संगठन के आजीवन सदस्यों से संपर्क बढ़ाने, वर्ण व्यवस्था के सम्मान की आवश्यकता, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पवित्रता बनाए रखने, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग तथा ब्राह्मण समाज में दैनिक संध्या एवं गायत्री जप के प्रति जनजागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मंथन होगा।

इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान युवा तरुणाई के प्रतिनिधि रुद्र तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा युवाओं को संगठन और समाज की अग्रिम पंक्ति में स्थान देना स्वागतयोग्य एवं सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नेतृत्व, निर्णय प्रक्रिया और सामाजिक गतिविधियों में अधिक अवसर मिलना चाहिए। इससे संगठन और समाज दोनों को नई ऊर्जा एवं नई दिशा मिलेगी।
आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए पं. ब्रजमोहन शर्मा को संपर्क सूत्र बनाया गया है। आयोजकों ने सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं आमंत्रित प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।इस अवसर पर विकास मिश्रा, अनिल दुबे, विकास शुक्ला, अनमोल तिवारी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *