ग्रीस में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शाही शादी में छाए 75 साल के रजनीकांत, ‘मनासिलायो’ पर जमकर किया डांस, वायरल वीडियो ने लूटी महफिल

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में अपनी शादी रचाई. यह एक खास डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसमें परिवार के नजदीकी मेंबर और दोस्त शामिल हुए. इस मौके पर अनिरुद्ध के मामा और सुपरस्टार रजनीकांत भी मौजूद रहे.

75 साल की उम्र में रजनीकांत ने किया जमकर डांस

उनकी मौजूदगी ने शादी को और यादगार बना दिया. अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी में उस वक्त रजनीकांत ने सुर्खियां बटोर ली हैं, जब उन्होंने डांस किया.

रजनीकांत ने किया डांस

सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें रजनीकांत अपनी ही फिल्म वेट्टैयन के हिट गाने ‘मनासिलायो’ पर जोश के साथ नाचते दिख रहे हैं. उनके साथ नवविवाहित जोड़ा अनिरुद्ध और काव्या के अलावा मारन परिवार के सदस्य भी डांस फ्लोर पर नजर आ रहे हैं. गाना खुद अनिरुद्ध ने ही कंपोज किया था और रिलीज होते ही यह बहुत लोकप्रिय हो गया था. वीडियो में रजनीकांत की एनर्जी और परिवार के साथ उनका प्यार साफ झलकता है. फैंस इस पल को देखकर काफी खुश हो रहे हैं. इस वीडियो

 

सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें

बात करें अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की तो शादी की तस्वीरें भी अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. पहली फोटो में वह काव्या का हाथ थामे मुस्कुराते दिख रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो जिंदगी भर के लिए है 11.11.’ बाद में उन्होंने और तस्वीरें भी डालीं, जिनमें रजनीकांत अपनी पत्नी लता के साथ परिवार के सदस्यों के बीच नजर आ रहे हैं.

ग्रीस में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी छोटी और निजी रही. अब जोड़ा 21 नवंबर को चेन्नई में भव्य रिसेप्शन की तैयारी कर रहा है. फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग इस मौके पर शामिल हो सकते हैं. यह शादी तमिल सिनेमा के दो बड़े परिवारों को जोड़ने वाली है. अनिरुद्ध संगीत की दुनिया में पहले से नाम कमा चुके हैं, जबकि काव्या मारन परिवार से हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *