“इंदौर के खजराना में आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदला: मीडियाकर्मी ने ठेकेदार पर किए चाकू से कई वार, गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, जेल भेजा”

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक मीडियाकर्मी ने गुरुवार को ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं हमले में घायल ठेकेदार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

खजराना पुलिस के अनुसार घटना तंजीम नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाले मीडियाकर्मी आरिफ बरकाती और ठेकेदार शानू के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों अलग हो गए थे। आरोप है कि कुछ देर बाद शानू ने आरिफ के घर के बाहर पहुंचकर उसे अपशब्द कहना शुरू कर दिए।

मीडियाकर्मी ने गुरुवार को ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया।

मीडियाकर्मी आरिफ बरकाती और ठेकेदार शानू के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शानू के पेट में गंभीर चोट आईं

इसी दौरान आरिफ घर से चाकू लेकर बाहर आया और शानू पर कई वार कर दिए। हमले में शानू सड़क पर गिर गया। बाद में उसे ऑटो से बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। शानू के पेट में गंभीर चोटें आई हैं और उसका आईसीयू में उपचार जारी है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और हमले की घटना कैद होने की बात कही जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद निकाला जुलूस

पुलिस ने शुक्रवार को आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसे गुपचुप तरीके से जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को जेल ले जाने से पहले रास्ते से वापस बुलाया गया।इसके बाद पुलिस ने इलाके में आरोपी का जुलूस निकाला और लोगों के सामने कार्रवाई की जानकारी दी। बाद में उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *