राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में SIT की सीलबंद रिपोर्ट, आज सुनवाई; राहुल ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने रविवार को अपनी जांच की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल की गई है। सोमवार को मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच करेगी।

चढ़ावा चोरी से जुड़ी चार अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई हैं। 13 जुलाई को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था। यूपी सरकार से SIT की स्टेटस रिपोर्ट एक सप्ताह में जमा करने को कहा था।

यूपी सरकार ने 13 जून को मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT बनाई थी। इसमें लखनऊ मंडल के कमिश्नवर विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन शामिल हैं।उधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच कराई जाए। खातों को सार्वजनिक किया जाए, जिससे हर भक्त जान सके कि चढ़ावे का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ? जांच में जो भी जिम्मेदार पाए जाएं, उनकी जवाबदेही तय हो।शनिवार को लिखी चिट्‌ठी रविवार को सामने आई। उन्होंने पीएम मोदी से कहा

टिन्नू और उसके भतीजे से कार, बुलेट और जमीन के कागज बरामद किए

रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने टिन्नू और उसके भतीजे मनीष को जेल में दाखिल कर दिया।

आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ ‘टिन्नू’ और उसके भतीजे मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रात 11 बजे पूरी हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल में दाखिल कर दिया। इस दौरान पुलिस ने टिन्नू की अर्टिगा कार, बुलेट और जमीन से जुड़े कागजात बरामद किए हैं। मनीष और टिन्नू से कैश भी मिला है।टिन्नू, पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देख-रेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए थे। इससे पहले पुलिस 6 अन्य आरोपियो अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा और करुणेश को रिमांड पर ले चुकी है।