इंदौर में आरोपियों का जुलूस, जेल गेट पर खोले पट्टे; हीरानगर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, एसीपी ने दिए जांच के निर्देश

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने मेडिकल दुकान के बाहर कार और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान उनके हाथ और पैरों पर पट्टे बांधे गए थे।

दावा- पहले जुलूस निकाला फिर आरोपियों के हाथ से खोले पट्‌टे

देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें जेल गेट के बाहर आरोपी खुद पट्टे खोलते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने शोभित साक्यवार, निक्की अहिरवार, ओम उर्फ देवाय और एक अन्य आरोपी को गुरुवार को मेडिकल दुकान के बाहर हुए विवाद में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद इलाके में उनका जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान आरोपियों के हाथ और पैरों पर पट्टे बंधे हुए थे। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

देखिए तस्वीरें…

रविवार को पुलिस ने आरोपियेां का जुलूस निकाला। हाथ में पट्‌टा बंधा था।

एक वीडियो में दावा किया जा रहा कि पुलिस पट्‌टे को निकाल रही है।

आरोपियों के हाथ से पट्टे को निकालकर फेंक दिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

रविवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जेल गेट के बाहर आरोपी अपने हाथ और पैरों से पट्टे खोलते दिखाई दिए। वीडियो के बाद आरोप लग रहे हैं कि पुलिसकर्मियों ने रुपए लेकर केवल दिखावे के लिए पट्टे बांधे थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एसीपी ने जांच के दिए निर्देश

मामले में एसीपी रूबीना मिजवानी ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।