भारत-वेस्टइंडीज टी-20 टिकट बिक्री शुरू भी नहीं, सोशल मीडिया पर फर्जी बुकिंग का खेल; 800 से 7 हजार तक बताए जा रहे रेट, एमपीसीए ने किया अलर्ट

एंकर – इंदौर शहर में 11 अक्टूबर कोभारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के लिए टिकटों की बिक्री अभी
शुरू भी नहीं हुई है। मगर सोशल मीडिया पर धोखे की बुकिंग शुरू हो गई । भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए टिकट का शेड्यूल अब तक घोषित नहीं हुआ इंटरनेशनल टी-20 के टिकटों को लेकर सोशल मीडिया

प्लेटफॉर्म पर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर मैच के टिकटों की बिक्री से जुड़ी जानकारी शेयर की जा रही है, जबकि अभी तक न तो टिकटों की दर तय हुई है, न ही टिकट बिक्री की तारीख पर कोई फैसला हुआ है। पूरा मामला सामने आने के बाद एमपीसीए ने क्रिकेट प्रेमियों को सतर्क रहने को कहा है। होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच खेला जाना है।

दोनों देशों के बीच पांच मैचों की सीरीज का यह तीसरा मुकाबला होगा। मेजबान एमपीसीए ने मैच को लेकर अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट में टिकटों की जानकारी दी जा रही है।

और कई सोशल मीडिया पर वीडियो और रील चलाई जा रही हैं, जिनमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों और कप्तानों की प्रोफाइल बताई जा रही है।

इसमें सूर्यकुमार को भारत का कप्तान बताया है, जो टीम में ही नहीं हैं। इसके साथ ही टिकटों की कीमत 800 से 7 हजार रुपए तक बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। पिछली बार टिकटों की काला बाजारी को धोखाधड़ी को देखते हुए एमपीसीए से चर्चा कर गाइडलाइन तैयार की जा रही है ।

बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *