रायसेन जिला जेल में हत्या के आरोपी कैदी ने प्रहरी को मारी गोली: फल की टोकरी लेकर गेट पर आया, भागने की कोशिश में किया फायर; प्रहरी गंभीर, भोपाल एम्स रेफर, जेल में कट्टा पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रायसेन जिला जेल में बुधवार (2 सितंबर) सुबह करीब 9 बजे हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मार दी। गोली कमर के नीचे लगी और शरीर के अंदर घुस गई।

एक्स-रे में जेल प्रहरी के फेफड़े के नीचे गोली दिखाई दे रही है। उनको भोपाल एम्स रेफर किया गया है।

जेल कर्मचारियों ने घायल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. अभिषेक सागर ने बताया कि मरीज को पीठ के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। एक्स-रे में गोली फेफड़े के निचले हिस्से में दिखाई दे रही है। फेफड़े में पानी भरने के कारण दिग्विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल एम्स रेफर कर दिया है।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आरोपी नीलेश ठाकुर के खिलाफ पहले भी 307 और 302 के मामले दर्ज रहे हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। नीलेश ने जेल के अंदर ही कट्टे से फायर किया। आगे जांच की जा रही है।

जिला अस्पताल के

3 तस्वीरें देखिए…

जेल कर्मचारियों ने घायल प्रहरी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर के कमर के नीचे गोली लगी है।

जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर के कमर के नीचे गोली लगी है।

घटना के बाद प्रहरी के परिवारवाले भी अस्पताल पहुंचे।

गेट खुलवाकर भागने की कोशिश कर रहा था

पुलिस ने बताया कि नीलेश ठाकुर बरेली के पास दिमाड़ा गांव का रहने वाला है। वह हत्या के प्रयास के मामले में विचाराधीन कैदी के तौर पर जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज है।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को जेल में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम होना था। इसी कार्यक्रम के लिए फलों की टोकरी लेकर कैदी नीलेश गेट पर आया था, तभी जेल का गेट खुलवाकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान प्रहरी दिग्विजय को गोली मार दी।

कैदी नीलेश जेल का गेट खुलवाकर भागने की फिराक में था।

जेल में कट्‌टा कहां से आया? जांच शुरू

घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल जैसी सुरक्षित जगह पर कैदी के पास देसी कट्टा कैसे पहुंचा। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *