नशे में चूर, घमंड भरपूर! क्लब पार्टी से लौट रहा था सिया को टक्कर मारने वाला बैंसला, दोस्त के उकसाने पर 2 KM तक किया पीछा, बहस के बाद कार से मारी साइड टक्कर

गुरुग्राम:गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में नया अपडेट सामने आया है. एसआईटी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला अपने तीन दोस्तों के साथ पूरी रात क्लब में पार्टी करने के बाद लौट रहा था. इस दौरान बैंसला कार ड्राइव कर रहा था और लवनीश नाम का शख्स बगल वाली सीट पर बैठा था. जांच में पता चला है कि लवनीश ने ही बैंसला को पीछा करने के लिए उकसाया था. आरोपी की गाड़ी और सिया के बीच पहली बार आमना-सामना सेक्टर 53 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था. यह भी कहा गया है कि टक्कर के वक्त कार ड्राइवर नशें में था.

गुरुग्राम पुलिस ने गाड़ी में बैठे बाकी दो लड़कों को भी नोटिस भेजा है. एसआईटी उनके बयान दर्ज करेगी. पूछताछ के बाद गिरफ्तारी पर फैसला लिया जाएगा. आरोपी के खून और यूरीन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि कार ड्राइवर नशे में था या नहीं.

पुलिस ने बैंसला की कार जब्त कर ली है, जो एक परिचित के नाम पर रजिस्टर्ड थी.

गुरुग्राम DCP (ईस्ट) संदीप कुमार ने कहा, “पीड़िता का दावा है कि घटना से पहले कल्याण बैंसला ने उसे अपशब्द भी कहे और उसे मारने की कोशिश की.” उन्होंने कहा, “साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बहस के बाद उसने जानबूझकर (बाइकर को) साइड से टक्कर मारी. उसका मकसद पीड़िता को मारना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *