हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 47: 10 लाख की शुरुआत से 280.93 करोड़ तक पहुंची कमाई, 47 दिन बाद भी जारी है फिल्म का जलवा, 500 करोड़ से इतनी दूर

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 47 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. 7 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म अब भी शानदार परफॉर्म कर रही है. महज 10 लाख रुपये से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने 47 दिनों में भारत में 280 करोड़ रुपये की कमाई की है. आंकड़ों पर नजर डालें तो Sacnilk के मुताबिक 47वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 7,702 शो में कुल मिलाकर 4.90 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 331.70 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ हो गया है.

शुरुआती दिनों में धीमी रही रफ्तार

Sacnilk पर दिए गए डेटा से पता चलता है कि ‘हनुमान अंश’ ने अपने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख रुपये की कमाई हुई. इस तरह 14 दिनों के बाद फिल्म ने सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये कमाए थे. तीसरे हफ्ते में 10.4 करोड़ रुपये की कमाई हुई. अकेले 17वें दिन फिल्म ने 2.2 करोड़ रुपये कमाए. 19वें दिन 2.35 करोड़ रुपये की और कमाई हुई. चौथा हफ्ता और भी जबरदस्त रहा. फिल्म ने 22वें दिन 6.25 करोड़ रुपये, 23वें दिन 9.25 करोड़ रुपये और 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये कमाए.

दूसरे शब्दों में कहें तो ‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन उससे कहीं ज्यादा कमाई की जितनी उसने अपने पहले दो हफ्तों में मिलाकर की थी. शुरुआत में फिल्म देखने वालों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी. लेकिन जिन लोगों ने इसे देखा उन्होंने इसके बारे में बातें करना शुरू कर दिया. फिल्म का टॉपिक भी इसे एक खास तरह के दर्शक वर्ग से जोड़ता है.

भारत और विदेशों में नीम करौली बाबा को मानने वाले बहुत से लोग हैं. उनके जीवन पर बनी फिल्म उन दर्शकों से जुड़ सकती है जो शायद मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्मों के नियमित दर्शक न हों. डॉ.विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा है. यह फिल्म उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है, जिसमें नीम करौली बाबा के जीवन की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद लीड रोल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *