Duronto Express: चलती ट्रेन में सफर यादगार ही होता है। इस सफर में दोस्त ढेरों मस्ती भरे पल बिता सकते थे लेकिन शुक्रवार को जो हुआ वो जान को खतरे जैसा था। पत्थर किसी पैसेंजर को लग सकता था। ये दिखाता है कि सुरक्षा अभी पूरी तरह से पुख्ता नहीं हुई है। यात्रियों के साथ हुआ हादसा इंटरनेट पर छाया हुआ है।

ट्रेन के अंदर भी आप सेफ नहीं हैं, ये बात वो कई घटनाएं बताती हैं जो पिछले दिनों हुई हैं। फिलहाल एक घटना 25 सितंबर 2026 की ही है। इस दिन नागपुर से मुंबई जा रहे दोस्तों के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उनको भारी चोट लग सकती थी। ऐसी स्थिति आ गई थी कि मजे मस्ती के पल दुख और दर्द में बदल सकते थे। इस घटना का वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है।

दुरंतो एक्सप्रेस में नागपुर-मुंबई कासफर
हम सुरक्षित हैं?

AestheteTraveller ने अपने वीडियो में यही पूछा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इंडियन रेलवे क्या हम सच में सुरक्षित हैं। आगे उन्होंने बताया है कि खिड़की तोड़कर अंदर आए पत्थर से उनके 4 दोस्त घायल हुए हैं। परिणाम ज्यादा भयावह भी हो सकते थे।
दुरंतो एक्सप्रेस, रात के 8.30 बजे

इस वीडियो के शुरू में ट्रेन के कूपे में बैठे दोस्त दिखते हैं, वो खाना खाने की तैयारी में थे कि तब ही खिड़की का शिक्षा टूटता है और कांच हर जगह फैल जाता है। कुछ सेकंड में मानो बड़ा हादसा हो गया हो।
धड़ाम से आवाज हुई
वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि धड़ाम से आवाज हुई और इससे पहले कि हम कुछ समझते आप देख सकते हैं क्या हो गया है। वीडियो में ट्रेन रोककर स्टेशन पर जांच पड़ताल करते लोग दिखते हैं। वीडियो आप भी देखिए।
लोग जिम्मेदार हैं

इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट में बता रहे हैं कि इस काम के लिए सरकार नहीं बल्कि लोग जिम्मेदार हैं। एक यूजर ने लिखा है कि लोगों को सिविक सेंस नहीं है तो क्या कर सकते हैं। एक यूजर ने बताया है कि कर्मभूमि एक्सप्रेस में उनके साथ भी यही हुआ था।