महिलाओं के अकेले धाम आने पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील, साध्वी हर्षानंद बोलीं- आश्रमों में क्यों जाएं; संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

महिलाओं से अकेले धाम नहीं आने की बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अपील के बाद साध्वी हर्षानंद गिरि ने आश्रमों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी संत, आश्रम या बागेश्वर धाम का नाम नहीं लिया।

हर्षा ने कहा- अगर सुरक्षित रहना है तो लोग अपने घर पर रहकर मंत्र जाप और पूजा-पाठ कर सकते हैं।

पढ़िए हर्षा का पूरा बयान

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था?

3 अक्टूबर, शनिवार की रात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाएं अकेली धाम न आएं। यदि अकेली आती हैं तो किसी अनजान व्यक्ति या धाम के सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

शास्त्री ने कहा था कि मंदिर परिसर और हॉल के अलावा श्रद्धालु कहीं न जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि बागेश्वर धाम के करीब 5 किलोमीटर के पूरे परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। वे हॉल और मंदिर की जिम्मेदारी ले सकते हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से धाम में लंबे समय तक नहीं रुकने और अपनी सुरक्षा व सामान की जिम्मेदारी खुद लेने की अपील की थी।वृंदावन जैसी धार्मिक नगरी में सामने आई घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि वे नहीं चाहते कि किसी अप्रिय घटना के कारण बागेश्वर धाम या श्री बालाजी महाराज की बदनामी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *