श्योपुर कलेक्टर IAS शीला दाहिमा का ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाते वीडियो वायरल, काला चश्मा लगाकर स्टूडियो में दिखा सिंगिंग का अंदाज

वायरल हो रहे इस वीडियो में कलेक्टर शीला दाहिमा एक म्यूजिक स्टूडियो के अंदर हेडफोन लगाए और आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ गाना गा रही हैं.

IAS अधिकारी शीला दाहिमा का ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. श्योपुर की कलेक्टर का यह अनोखा अंदाज़ खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की कलेक्टर शीला दाहिमा इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काला चश्मा पहनकर बॉलीवुड फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का लोकप्रिय गाना ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

2-3 साल पुराना है वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर 19 नवंबर को सामने आए इस वीडियो को लेकर कलेक्टर शीला दाहिमा ने स्पष्ट किया है कि यह हाल का नहीं, बल्कि करीब दो से तीन साल पुराना है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि संगीत बचपन से ही उनके जीवन का हिस्सा रहा है। आईएएस की तैयारी के दौरान भले ही उन्हें संगीत की औपचारिक शिक्षा लेने का अवसर नहीं मिला, लेकिन गाने सुनने और अभ्यास करने का सिलसिला जारी रहा।

पहले भी वायरल हो चुका है गायकी का वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब शीला दाहिमा की गायकी सोशल मीडिया पर चर्चा में आई है। पिछले महीने भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुराने बॉलीवुड गीत ‘लेके पहला-पहला प्यार’ गाती नजर आई थीं। उनके गायन और डांस के वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच चुके हैं।

कौन हैं IAS शीला दाहिमा?

शीला दाहिमा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश कैडर में पदस्थ हैं। अप्रैल 2026 में उन्हें श्योपुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह राज्य शासन के सहकारिता विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ संगीत के प्रति उनका लगाव उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू सामने लाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *