इंदौर के पुमार्थ सेरेनिटी में दर्दनाक हादसा: कचरा वाहन की चपेट में आई मासूम, पैर पर चढ़ा पहिया; बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती, रहवासियों में आक्रोश

इंदौर के एबी बायपास रोड स्थित पुमार्थ सेरेनिटी, मुंडला बाग क्षेत्र में कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से मासूम बालिका घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कचरा वाहन का पहिया बालिका के पैर पर चढ़ गया।

हादसे के बाद परिजन घायल बालिका को उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। घटना के बाद रहवासियों में नाराजगी है। लोगों ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कचरा वाहनों की गति और संचालन व्यवस्था पर निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *