बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा पन्ना के अमानगंज पहुंचने वाली है। अयोध्या की हनुमान गढ़ी के राजूदास महाराज, मलूकपीठ के गंगादास, हरिद्वार के मोनी और चित्रकूट के राधेश्याम महाराज साथ चल रहे हैं।
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और राष्ट्रगान के साथ रथयात्रा शुरू की।
शास्त्री ने कहा- भारत में कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद जरूरी है। यह यात्रा सभी हिंदुओं को एकजुट करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। सनातनियों की एकता से भारत मजबूत होगा। यदि सभी हिंदू एकजुट नहीं हुए, तो आने वाला समय बहुत खराब हो जाएगा।यात्रा के पड़ावों में श्रद्धालु शास्त्री के स्वागत में बुलडोजर और जेसीबी से फूल बरसा रहे हैं।