IMF, वर्ल्ड बैंक और UN का भारत की इकोनॉमी पर भरोसा, FY27 में 7% से 7.3% तक रह सकती है GDP ग्रोथ, IMF ने 6.4% से बढ़ाकर किया 7% का अनुमान

भारत की इकोनॉमी को लेकर IMF ने अपना अनुमान बढ़ा दिया है. IMF के मुताबिक, FY27 यानी वित्त वर्ष 2026-27 में देश की GDP ग्रोथ 7% रह सकती है. इससे पहले भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ के लिए IMF का अनुमान 6.4% था. यानी अपने पुराने अनुमान के मुकाबले IMF ने 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी की है. दुनियाभर में चल रही जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच भारत के लिए ये बड़ी खबर है.

IMF से पहले वर्ल्‍ड बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की GDP के लिए ग्रोथ का अनुमान अप्रैल के 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है. वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर की अपनी मौद्रिक नीति बैठक में वित्त वर्ष 2027 के लिए GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है.

UN को भी भारतीय इकोनॉमी पर भरोसा

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी भरोसा जताया है कि भारतीय इकोनॉमी तेज रफ्तार से ग्रोथ करेगी. UN की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP ग्रोथ दर 7.3% रहने का अनुमान है. वहीं, वित्त वर्ष 2027-28 में इंडियन इकोनॉम की रफ्तार 6.8% रह सकती है.

इस तेज ग्रोथ की वजह घरेलू मांग में मजबूती, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में बढ़ोतरी और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर सरकार के खर्च को बताया गया है. हालांकि, भारत की कच्चे तेल के आयात पर भारी निर्भरता अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बनी हुई है. व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) की रिपोर्ट Trade and Development Report 2026: The Geoeconomics of Development में ये अनुमान बताए गए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू खपत भारतीय इकोनामी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रही है. भारत में घरेलू खपत इस साल 6.9% और अगले साल 5.6% बढ़ने का अनुमान है. यानी भारतीय खुल कर खर्च कर रहे हैं, जिसका फायदा इकोनॉमी को मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *