Afghanistan Social Media Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सोशल मीडिया वीडियो में कश्मीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में पूरे कश्मीर को भारत के नक्शे में दिखाए जाने पर कुछ फैंस ने सवाल उठाए और मैप बदलने की मांग की।

भारतीय क्रिकेट टीम
India vs Afghanistan T20 Series 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। उससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उसने भारत के नक्शे में पूरे कश्मीर को दिखा दिया, जिससे कई फैंस भड़क गए। हालांकि, कुछ फैंस ने इसका समर्थन करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शुक्रिया भी कहा है।
दिल्ली में खेले जाएंगे तीनों मैच
A series the nation has been eagerly awaiting. 🤩
A series that will once again bring together two nations with deep-rooted history, culture, and a shared passion for the game.🤜🤛
These are more than just matches. They are encounters of passion, excitement, and… pic.twitter.com/od7wdd0mss
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 9, 2026
At first correct the Indian map otherwise this series is not happeninghttps://t.co/mxMw8l8NOu
— Ranjan (@Ranjan_zeh) September 8, 2026
भारतीय टीम को पहली बार अपने ही घर में मेहमान के तौर पर खेलना है, जहां दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उन्हें अफगानिस्तान तीन मैचों की T20 सीरीज में होस्ट करेगा। इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ अपने रिश्ते को दर्शाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। 1 मिनट 15 सेकंड के इस वीडियो में उसने भारत और अफगानिस्तान के मैच को भी हाईलाइट किया। इस दौरान उसने इस मैप में अफगानिस्तान और भारत के साथ पूरे कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया है।
A RUTHLESS START. 🔥
Vaibhav Sooryavanshi comes out firing, smashing 44 off just 22 balls. 🚀
Watch AFG 'A' vs IND 'A' from the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV 📺#SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia #AFGvIND pic.twitter.com/MIAxoxBtpq
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 11, 2026
वीडियो शेयर होते ही कई फैंस ने इस पर सवाल उठाए हैं और वीडियो में मैप को बदलने की मांग की है। इसके अलावा, कुछ फैंस ने धमकी दी है कि अगर वीडियो में मैप नहीं बदला गया तो सीरीज नहीं होगी।
13 सितंबर को पहला मैच
1947 के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया, जिसे अब POK कहा जाता है, जबकि दूसरा कश्मीर का हिस्सा अभी भी भारत का अभिन्न अंग है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से यह हमेशा दावा किया जाता है कि पूरा कश्मीर उसका है। आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को होगा, तो वहीं 15 सितंबर को दूसरा और तीसरा और आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।
क्रिकेट की पिच पर अभी भी अफगानिस्तान को खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। दोनों टीमें तीनों फॉर्मेट में एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कभी सफलता नहीं मिली है। 2018 के एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान-भारत का वनडे मैच टाई हुआ था। इस सीरीज में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।